September 14, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

बेटी संग आईने में देखकर सेल्फी खींचते दिखे महेश बाबू

Mahesh Babu tries ‘mastering mirror selfie’ with daughter Sitara.

हैदराबाद, 28 मई | तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू लॉकडाउन की इस अवधि में अपने परिवार संग जमकर वक्त बिता रहे हैं और इसकी झलकियां वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के सामने प्रस्तुत भी करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी सितारा संग एक तस्वीर साझा की, जिसमें ये दोनों आईने में देखकर सेल्फी खींचते हुए दिखे। सुपरस्टार ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “अपने प्रतिबिंबों को ढूंढ़ रहे हैं!! सितारा के साथ मिरर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा हूं।”

इससे पहले, उन्होंने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अपने तेरह साल के बेटे के साथ ‘हू इज टॉलर’ खेलते नजर आए।

इस वीडियो क्लिप में गौतम अपने पिता से कहते हैं कि वह उतने लंबे नहीं हैं और इसके बाद अभिनेता कौन सबसे लंबा है, इसे लेकर अपने बेटे को चुनौती देते हैं। वीडियो में गौतम खूब हंसते-मुस्कुराते नजर आए।

इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा था, “हाइट चेक!! वह लंबा है हैशटैगलॉकडाउनशीनैनीगंस (धोखाधड़ी)।”

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading