होबार्ट, 16 जनवरी (आईएएनएस)| होबार्ट में रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन पांचवें और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड को 146 रनों से हराकर एशेज सीरीज 4-0 से जीत ली। चाय के समय इंग्लैंड 68/1 पर था, लेकिन डे-नाइट होबार्ट टेस्ट के तीसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी में 124 रनों पर ही पूरी टीम सिमट गई।
इंग्लैंड के लिए जाक क्रॉले (36) ने सर्वाधिक स्कोर किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस (3/42), स्कॉट बोलैंड (3/18) और कैमरन ग्रीन (3/21) ने तीन-तीन विकेट लिए।
संक्षिप्त स्कोर :
ऑस्ट्रेलिया 303 और 155, इंग्लैंड 188 और 124 (जाक क्रॉली 36, स्कॉट बोलैंड 3/18, कैमरून ग्रीन 3/21)।


