37.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने हांगकांग को लेकर चीन के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया

WASHINGTON, March 13, 2020 (Xinhua) — U.S. President Donald Trump (Front) addresses a news conference at the White House in Washington D.C., the United States, on March 13, 2020. U.S. President Donald Trump on Friday declared a national emergency to open up 50 billion U.S. dollars in federal aid to help combat the spread of COVID-19 across the country. (Xinhua/Liu Jie)

वाशिंगटन, 30 मई | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग पर चीन द्वारा और सख्त नियंत्रण करने की कोशिश के मद्देनजर कहा कि अमेरिकी सरकार की ओर से हांगकांग को मिले विशेष दर्जे को अमेरिका अब नहीं बढ़ाएगा और खत्म कर देगा।

ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कहा, “चीन की सरकार द्वारा हांगकांग के खिलाफ उठाया गया हालिया कदम शहर की लंबे समय से चली आ रही गर्व की स्थिति को कम कर रहा है। यह हांगकांग, चीन के लोगों और वास्तव में दुनिया के लोगों के लिए एक त्रासदी है।”

ट्रंप ने यह टिप्पणी चीन की विधायिका द्वारा हांगकांग की स्वायत्तता को कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को मंजूरी देने के एक दिन बाद की। हांकांग में 1997 से ‘एक देश, दो प्रणाली’ फामूर्ला रहा है।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, “चीन ने एक देश दो प्रणाली के फामूर्ले को बदलकर एक देश एक प्रणाली कर दिया है।”

उन्होंने कहा, “इसलिए, मैं अपने प्रशासन को निर्देश दे रहा हूं कि वह हांगकांग को अलग और विशेष तरजीह देने वाली नीतिगत छूटों को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू करे।”

ट्रंप ने कहा कि यह आदेश अमेरिका और हांगकांग के बीच हुए सभी समझौतों पर लागू होता है।

उन्होंने कहा कि हम बाकी चीन से अलग हांगकांग को व्यापार और पर्यटन में मिले विशेष तरजीह को समप्त करने के लिए कदम उठाएंगे।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान के बच्चों में बढ़ता लेड खतरा, दस में से चार के खून में मिला सीसा

Newsdesk

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट इंडो-पैसिफिक में भारत की बढ़ती ताकत और चीन के लिए चुनौती : रिपोर्ट

Newsdesk

विश्व का सबसे विशाल एकल-इकाई क्षमता वाला अपतटीय पवन ऊर्जा प्लेटफॉर्म स्थापित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading