May 2, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

मैं क्वारंटीन खत्म होने के बाद भी घर पर रहूंगी : कैटी पेरी

Pregnant Katy Perry misses drinking.

लॉस एंजेलिस, 30 मई | पॉप स्टार कैटी पेरी का कहना है कि लॉकडाउन ने उनके परिवार के साथ उनके रिश्तों में जुड़ाव बढ़ाया है। पेरी ने कहा, “यह समय कुछ संतुलन लाया है, जो कि शायद बहुत जरूरी था। यह मेरे लिए काफी अच्छा रहा और शायद जब हर कोई बाहर जाकर जश्न मनाएगा, तब भी मैं घर पर रहूंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “केवल एक छुट्टी या छुट्टियों पर बाहर जाने की बजाय मुझे क्वारंटीन से अपने परिवार के साथ अच्छे रिश्ते बनाने में ज्यादा मदद मिली है। इस समय में परिवारों और पार्टनर्स के बीच एक नई नींव रखी जा रही है और हम सभी इस समय को कभी नहीं भूलेंगे।”

लॉकडाउन के बीच, पैरी अपने मंगेतर और अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। इस दौरान वह खुद को काम में व्यस्त रख रही हैं। वह ‘अमेरिकन आइडल’ सीजन तीन का भी हिस्सा थीं, जिसमें प्रतियोगियों ने घर से ही अपने परफॉर्मेंस को फिल्माया था। इसके जज ने भी अपने-अपने घरों से ही हिस्सा लिया।

इस बारे में पेरी ने बताया, “हम उनके जीवन के सपनों को इस तरह नहीं छोड सकते थे। मुझे खुशी है कि हमने इसे संभव बनाया। हमें अपने प्रोड्यूसर्स और टीमों पर गर्व करना चाहिए।”

अन्य ख़बरें

तुम्बाड 2 में आलिया भट्ट जमाएंगी रंग, खास किरदार से फैंस को देंगी तोहफा

Newsdesk

अनन्या पांडे-लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल के टाइटल ट्रैक ने स्पॉटिफाई पर जमाया कब्जा

Newsdesk

‘मुंबई में हर कदम पर खलती है तुम्हारी कमी खलती है’, गौहर खान ने बहन निगार को जन्मदिन पर किया याद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading