38.1 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
खेल

धोनी के साथ चर्चा करना कप्तान बनने में मददगार रहा : कोहली

Manchester: Indian skipper Virat Kohli and MS Dhoni during the 22nd match of 2019 World Cup between India and Pakistan at Old Trafford in Manchester, England on June 16, 2019. (Photo: Surjeet Yadav)

नई दिल्ली, 30 मई | विराट कोहली ने अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में शुरू किया था। कोहली ने धोनी से 2014 में टेस्ट टीम की कप्तानी की और फिर जनवरी 2017 में सीमित ओवरों की कप्तानी भी उन्हें की जिम्मे आई। कोहली ने कहा है कि धोनी का उन पर ध्यान देना और रणनीतिक चर्चा करना उनके कप्तान बनने में काफी सहायक रहा है।

कोहली ने टेस्ट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, “कप्तान बनने के बारे में तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था।”

कोहली ने कहा कि वह मैच के दौरान हमेशा धोनी से रणनीतिक चर्चा करते रहते थे।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा धोनी से बात करता रहता था। वह काफी चीजों को मना करते थे लेकिन कई चीजों को मानते भी थे। मुझे लगता है कि वह मुझमें विश्वास करते थे और मेरे कप्तान बनने में काफी हद तक उनके साथ चीजों को लेकर चर्चा करने का हाथ है।”

उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं हो सकता कि वो चयनकर्ताओं के पास जाएं और कहें कि इसे कप्तान बना दो। उनको खिलाड़ी को पहचानने और फिर उसे तैयार करने की जिम्मेदारी लेनी होती है। मुझे लगता कि इसमें उन्होंने और इन आठ-नौ सालों में जो भरोसा बना था उसने बड़ा रोल निभाया है।”

अन्य ख़बरें

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

Newsdesk

इमिग्रेशन से जुड़ी अव्यवस्था को लेकर रुड गुलिट ने फीफा प्रेसिडेंट से इस्तीफा देने को कहा

Newsdesk

मुंबई चेस इवेंट के जूनियर मास्टर्स सेक्शन में सीडेड खिलाड़ियों के लिए राह आसान रही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading