21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजी

स्पेसएक्स का लॉन्च चंद्रमा और मंगल तक पहुंचने की ओर महत्वपूर्ण कदम : नासा

NASA. (File Photo)

वाशिंगटन, 31 मई | अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेसएक्स के मिशन लॉन्च को चंद्रमा और मंगल तक पहुंचने की ओर महत्वपूर्ण कदम करार दिया। एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्पेसएक्स ने नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को रियूजेबल (पुन: प्रयोग में लाने जाने वाले) फाल्कन 9 रॉकेट पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए भेजा, जिसके बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को कहा कि इस मिशन से गहरे अंतरिक्ष को समझने और ह्यूमन एक्सप्लोरेशन में मदद मलेगी, यह मिशन इस ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

नासा के अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ले को लेकर जा रहा यह स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में धरती की परिक्रमा कर रही प्रयोगशाला की ओर अपने रास्ते पर है।

नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जिम ब्रिडेनस्टाइन ने कहा, “आज मानव स्पेसफ्लाइट में एक नया युग शुरू हो रहा है। हमने एक बार फिर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को यहीं की धरती से अमेरिकी रॉकेट पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना किया।”

उन्होंने लॉन्च के बाद जारी अपने बयान में कहा, “मनुष्यों के लिए डिजाइन किया गया कमर्शियल स्पेस सिस्टम का लॉन्च अमेरिकी उत्कृष्टता का एक अभूतपूर्व प्रदर्शन है, जो चंद्रमा और मंगल ग्रह पर ह्यूमन एक्सप्लोरेशन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम भी है।”

स्पेस एक्स में चीफ इंजीनियर मस्क ने कहा, “यह मेरे और स्पेसएक्स के सभी लोगों के लिए एक सपना सच होने जैसा है।”

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading