May 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

इराक के विदेश मंत्री कोरोना पॉजिटिव’

बगदाद, 31 जनवरी (आईएएनएस)| इराक के विदेश मंत्री फुआद हुसैन कोरोना पॉजिटिव है। वह जल्दी ठीक हो रहे हैं और वापस काम पर लौटेंगे। ये जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अल-सहफ के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, “हम पुष्टि करते हैं कि मंत्री की स्वास्थ्य स्थिति अच्छी है, और वह ठीक हो रहे हैं। वह जल्द ही अपना काम और गतिविधियां जारी करेंगे।”

ये बयान मीडिया रिपोटरें के जवाब में आया कि हुसैन ने कुवैत में अरब लीग के विदेश मंत्रियों की सलाहकार बैठक में भाग नहीं लिया, क्योंकि वे कोरोना से संक्रमित हैं।

इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश में कोरोना के 5,582 नए मामले सामने आए, जिससे राष्ट्रव्यापी मामले बढ़कर 2,203,365 हो गए हैं।

वहीं एक दिन में कोरोना से 15 नई मौते हुई, जिससे वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24,376 हो गई, जबकि इराक में एक दिन में 5,657 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसी के साथ रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,104,993 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि 2020 में महामारी के फैलने के बाद से इराक में कुल 17,395,408 टेस्ट किए गए हैं, जिसमें से 20,933 दिन के दौरान किए गए हैं।

देशभर में बीते 24 घंटे में कुल 35,884 लोगों को कोरोना के खिलाफ टीका लगाया गया, जिससे कुल दी गई खुराकों की संख्या बढ़कर 9,244,037 हो गई।

अन्य ख़बरें

ईरान में भीषण धमाका, रिवोल्यूशनरी गार्ड के 14 जवाम मारे गए, युद्ध में बचे बमों में हुए विस्फोट

Newsdesk

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चार दिवसीय म्यांमार दौरे पर

Newsdesk

पाकिस्तान खुले तौर पर भारत में जनमत संग्रह के लिए एसएफजे के दबाव का कर रहा समर्थन, दुष्प्रचार युद्ध छेड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading