September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शिवराज करेंगे उत्तराखंड और उप्र में चुनाव प्रचार

भोपाल, 4 फरवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी दिनों में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने जाने वाले हैं।

भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान आगामी एक पखवाड़े में आठ से ज्यादा दिन उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने जाने वाले है।

बताया गया है कि चौहान चार दिन छह, सात, 10 और 11 फरवरी केा उत्तराखंड के प्रवास पर रहेंगे और वहां भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेगे। इसी तरह उत्तर प्रदेश में 13, 14 ,18 और 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पार्टी का प्रचार करेंगे।

ज्ञात हेा कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने वाले है। इन चुनाव में मध्य प्रदेश के भी कई नेता प्रचार के लिए जाएंगे, वहीं कई नेताओं की वहां तैनाती भी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिले मध्य प्रदेश के चंबल, ग्वालियर, विंध्यांचल, बुंदेलखंड से जुड़े हुए है। इन जिलों के लेागों के आपस में रिश्ते भी है, लिहाजा पार्टी इन इलाकों के नेताओं को उत्तर प्रदेश प्रचार के लिए भेज रही है। राज्य से सबसे ज्यादा मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रहती है और उनके प्रचार के लिए दौरे भी कई राज्यों में होते है।

अन्य ख़बरें

सेमीकॉन इंडिया के 5वें एडिशन का आगाज : पीएम मोदी बोले-भारत में बनी चिप दुनियाभर में पहुंच रही

Newsdesk

राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान’

Newsdesk

पी चिदंबरम समेत पांच कांग्रेस सांसदों ने संसद में यूपीआई के लिए एमडीआर ढांचे का समर्थन किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading