34.8 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
खेल

लोकल ब्रांड्स को बढ़ावा देने आगे आईं सानिया मिर्जा

Indian professional tennis player Sania Mirza. (File Photo)

मुंबई, 1 जून | भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कोविड-19 के बीच देश को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में लोकल ब्रांड्स को बढ़ावा देने का फैसला किया है। इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुहिम की शुरुआत की और इसे नाम दिया है सपोर्टस्मॉसबायसानिया। उन्होंने ब्रांड्स, डिजाइनर, क्राफ्टसमैन, प्रॉपर्टी, रेस्टोरेंट आदि को बढ़ावा देने का फैसला किया है। सानिया अपने 20 पसंदीदा आइटम चुनेंगी और उनके लिए शूट करेंगी।

सानिया ने सोमवार को एक बयान में कहा, “जैसा हम जानते हैं कि जिंदगी बदल गई है। इससे बाहर आने का एक ही मौका है और वह है एक साथ मिलकर लड़ना और इस वायरस के बाद एक दूसरे तथा देश की मदद करना।”

सानिया ने अपनी मुहीम के बारे में कहा, “सपोर्टस्मॉलबायसानिया से मेरी कोशिश भारतीय ब्रांड- डिजाइनर, क्राफ्टसमैन, प्रॉपर्टीज, रेस्टोरेंट को बढ़ावा देने की है– वह सब जो हमारे देश में बनता है। यह मेरा हमारे लोगों के प्रति समर्थन दिखाने का तरीका है, क्योंकि हम तभी एक साथ आ सकते हैं और जिस वायरस ने हमें दूर रखा है उसके खिलाफ लड़ाई जीत सकते हैं।”

अन्य ख़बरें

खेल मंत्री मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन ‘साइक्लिंग बाय द सी’ का नेतृत्व किया

Newsdesk

पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026: आईपीए ने अर्जुन सिंह, वीर शाह, नाओमी अमलसदीवाला को दी बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading