28.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहेडलाइंस

यूक्रेन में फंसे कुछ भारतीय छात्र आज लौटेंगे वतन, एयरपोर्ट पर छात्रों का स्वागत करने पहुंचेंगे मंत्री

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)| रूस और यूक्रेन विवाद के बीच कुछ भारतीय छात्र आज अपने वतन लौट रहे हैं। एयर इंडिया फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए रोमानिया और हंगरी के लिए सीधी उड़ानें भेजेगी, जिसमें एक फ्लाइट मुंबई से रोमानिया के बुखारेस्ट शहर से करीब 470 छात्रों को वापस लाएगी। एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली शनिवार रात तक पहुंचने की उम्मीद है। राजधानी के एयरपोर्ट पर यूक्रेन से आने वाले छात्रों का स्वागत करने के लिए खुद विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरण भी मौजूद रहेंगे।

वहीं एअर इंडिया की एक फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से शाम 4 बजे सीधे मुंबई पहुंचेगी, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे। रोमानिया से निकलने वाली पहली फ्लाइट में सिर्फ लड़कियां होंगी।

दरअसल, इससे पहले कई ऐसी तस्वीरें सामने आई, जिनमें बच्चे और माता पिता रोते हुए नजर आए। कड़कड़ाती ठंड में भारतीय छात्र मेट्रो स्टेशन और बंकरों में छुपे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, भारतीय विदेश मंत्रालय यूक्रेन के कैंप कार्यालय और पश्चिमी यूक्रेन के लिव और चेर्नित्सि शहरों में सक्रिय है। ज्यादा से ज्यादा रूसी भाषी अधिकारियों को इन शिविर कार्यालयों में भेजा जा रहा है।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading