30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

राष्ट्रपति ने आयुर्वेदिक उद्यान का लोकार्पण किया

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रपति राम नाथ कोविद ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति एस्टेट में विकसित किए गए नए आयुर्वेदिक वनम का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित थे।

यह आरोग्य वनम 6.6 एकड़ क्षेत्र से अधिक में फैला है और इसे योग मुद्रा में बैठे एक व्यक्ति के आकार में विकसित किया गया है। इसमें लगभग 215 हर्बल पौधे हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता है। इसकी अन्य विशेषताओं में योग मंच, जल चैनल, कमल झील और एक व्यू पाइंट है।

इस आरोग्य वनम की अवधारणा का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच आयुर्वेदिक पौधों तथा मानव शरीर पर उनकी उपयोगिता को लोकप्रिय बनाना है। इसे जल्दी ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading