38.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

डोनेट्स्क में लगातार रूसी गोलाबारी के बीच पानी, बिजली, टेलीफोन सिग्नल नहीं

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)| रूसी सेना डोनेट्स्क क्षेत्र में मारियुपोल के पश्चिम में स्थित मानहुश शहर पर लगातार गोलाबारी कर रही है। मेयस्र्क की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई। डोनेट्स्क के पास क्रास्नोहोरिवका पर भी रूसी मिसाइलें दागी गईं। उक्रेइंस्का प्रावदा ने बताया कि डोनेट्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख पावलो क्यारिलेंको ने कहा कि रूसी जानबूझकर डोनेट्स्क क्षेत्र में मानवीय संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रशासन ने कहा कि वोल्नोवाखा और मारियुपोल के साथ मानहुश के नागरिक भी आग की चपेट में हैं। बुधवार को मानहुश पर भारी गोलाबारी की गई। पीड़ितों की सही संख्या निर्धारित करना असंभव है, क्योंकि शहर में कोई टेलीफोन सिग्नल नहीं है। शहर में पिछले तीन दिनों से बिजली और पानी नहीं है।

गुरुवार को रूसी सेना मेयस्र्क पर गोलीबारी कर रही है, जहां रूसी सैनिकों ने पहले ही एक महिला को मार डाला है।

अन्य ख़बरें

शांगरी-ला डायलॉग में शामिल होने सिंगापुर जाएंगे दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री, कई देशों से होगी बातचीत

Newsdesk

बीजिंग में डब्‍ल्‍यूएमसीसी की 35वीं बैठक: सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर भारत और चीन की सहमति

Newsdesk

अमेरिका ने तिब्बती नेता पेन्पा त्सेरिंग को दी बधाई, सीटीए के साथ सहयोग जारी रखने की जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading