November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केरल में गर्भवती हथिनी की मौत पर मेनका ने राहुल पर उठाया सवाल

New Delhi: BJP MP Maneka Gandhi at Parliament in New Delhi on March 5, 2020.

नई दिल्ली, 4 जून | भाजपा सांसद मेनका गांधी ने केरल के मल्लापुरम में गर्भवती हथिनी को मारे जाने पर अपने भतीजे और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं। पहली बार अपने भतीजे पर सवाल उठाते हुये मेनका गांधी ने राहुल से पूछा है कि इस घटना पर कोई कार्रवाई क्यो नहीं गयी। मेनका गांधी ने कहा कि राहुल ने खुद वायनाड चुनी थी और आराम से जीत कर आए। अब जब खुद चुना है तो, बजाए कि वो पूरे देश को ठीक करें, वो अपने क्षेत्र को पहले ठीक करें।

उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी उसी इलाके से आते हैं, लेकिन अभी तक हथिनी की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया।

मेनका गांधी ने घटना को लेकर ट्वीट भी किया है और कहा है कि ये हत्या है। मल्लापुरम ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात है। यह देश का सबसे हिंसक राज्य है। यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं, जिससे 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ मर जाते हैं। आये दिन हिंसा होती है, लेकिन केरल की सरकार कुछ नही कर पाती है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। जिस मल्लापुरम जिले में ये घटना घटी उसके तीन विधानसभा क्षेत्र वायनाड लोकसभा मे हैं।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

Newsdesk

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

Newsdesk

Leave a Comment