November 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

राजस्थान : कुल्हाड़ी से पति की हत्या करने के बाद हिरासत में ली गई महिला

जयपुर, 4 जून | राजस्थान में एक 28 वर्षीय महिला ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने के चलते अपने पति की हत्या कर दी है। महिला को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा गुरुवार को इस हादसे की सूचना दी गई है।

1 और 2 जून की अंधेरी रात में इस वाक्ये को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने कहा, “महिला ने अपने बयान में कहा है कि वह गर्भवती थी इसलिए अपनी 15 साल की बहन को अपने यहां लेकर आई थी ताकि डिलीवरी के बाद उसकी बहन कामकाज में हाथ बंटा सकें। हालांकि जब उसके पति ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया, तो महिला इस घटना से काफी दुखी हो गई थी और गुस्से में आकर उसने एक कुल्हाड़ी से उस पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।”

धोद पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमित कुमार नागोरा ने आईएएनएस को बताया, “उसे गुरुवार को स्थानीय अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।”

नागोरा ने आगे कहा कि आरोपी के शव को मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है।

अन्य ख़बरें

‘राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’, हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

Newsdesk

गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के बेहतर प्रबंधन के लिए एफआरआरओ ढांचे का विस्तार किया

Newsdesk

अगली अकाली सरकार ‘मेड इन पंजाब’ उत्पादों को बढ़ावा देगी : सुखबीर बादल

Newsdesk

Leave a Comment