23.3 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ओडिशा में 1.32 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, तीन गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 10 मार्च (आईएएनएस)| ओडिशा अपराध शाखा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने खोरधा जिले से 1.32 करोड़ रुपये की 1.32 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है और अवैध व्यापार में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। एसटीएफ की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खोरधा जिले के जाटनी थाना क्षेत्र के राजाबाजार में छापेमारी कर तीन तस्करों के पास से 1.65 लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसटीएफ ने कहा, एसके समीर, सैयद इम्तियाज और रतिरंजन राउतरे के रूप में पहचाने गए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अदालत भेजा जाएगा।

इस संबंध में, पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

वर्ष 2020 से अब तक एसटीएफ ने मादक पदार्थो के खिलाफ विशेष अभियान में 50 किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और 90 क्विंटल गांजा जब्त किया है और अब तक 128 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

आंध्र प्रदेश : गणेश उत्सव पर डीजे वाहनों को राहत, मंत्री नारा लोकेश ने पुलिस को जब्ती न करने के दिए निर्देश

Newsdesk

यूजीसी-नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी, एनटीए ने दी जानकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading