28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र के 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल, 4 जून | मध्य प्रदेश में निसर्ग तूफान का असर नजर आ रहा है। बूंदाबांदी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटो में 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में बुधवार की रात से निसर्ग तूफान के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं गुरुवार की सुबह से कई स्थानों के आसमान पर बादलों का डेरा है और बूंदाबांदी भी हो रही है, इससे गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 52 में से 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है ।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास और अशोकनगर में भारी बारिश हो सकती है।

अन्य ख़बरें

‘स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली का शव बरामद, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला

Newsdesk

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading