September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बंगाल में अम्फान से हुई क्षति का आंकलन करेगी केंद्रीय टीम

कोलकाता, 4 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे के अनुसार पश्चिम बंगाल में चक्रवात अम्फान से हुई क्षति का आंकलन करने के लिए एक अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) गुरुवार को वहां जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा गठित सात-सदस्यीय केंद्रीय टीम 20 मई को सुंदरबन सहित दक्षिण बंगाल के जिलों के एक बड़े हिस्से में आए चक्रवाती तूफान से हुई समग्र क्षति का जायजा लेगी।

एमएचए के संयुक्त सचिव रैंक के अधिकारी अनुज शर्मा के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को हवाई और जमीनी मूल्यांकन करेगी। सूत्रों ने कहा कि वे कोलकाता के आसपास के दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों के कुछ हिस्सों का दौरा करेंगे, जहां चक्रवात अम्फान की वजह से नुकसान और विनाश की मात्रा का पता लगाया जाएगा।

टीम, राज्य की राजधानी कोलकाता के आसपास दौरा कर सकती है।

अन्य ख़बरें

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

एनटीए ने जारी किया दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कैलेंडर

Newsdesk

खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading