November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रियंका ने एटलस साइकिल फैक्ट्री बंद होने पर सरकार पर साधा निशाना

Priyanka Gandhi. (File Photo)

नई दिल्ली, 4 जून | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रमुख साइकिल निर्माता एटलस के अपना कारखाना बंद करने के एक दिन बाद कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि उद्योगों के लिए दिया आर्थिक पैकेज सिर्फ एक घोषणा थी और यह सरकार का कर्तव्य है कि वह नौकरियों को बचाए।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “कल विश्व साइकिल दिवस के मौके पर साइकिल कंपनी एटलस की गाजियाबाद स्थित फैक्ट्री बंद हो गई। 1000 से ज्यादा लोग एक झटके में बेरोजगार हो गए।”

उन्होंने कहा, “सरकार के प्रचार में तो सुन लिया कि इतने का पैकेज, इतने एमओयू, इतने रोजगार लेकिन असल में तो रोजगार खत्म हो रहे हैं। फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं।”

पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा, “लोगों की नौकरियां बचाने के लिए सरकार को अपनी नीतियां और योजना स्पष्ट करनी पड़ेगी।”

प्रियंका की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एटलस फैक्ट्री के कर्मचारियों ने फैक्ट्री के गेट पर फैक्ट्री के बंद किए जाने के बारे में एक नोटिस चस्पा पाया।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

Newsdesk

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

Newsdesk

Leave a Comment