25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कानपुर में मृत मिले कपल

कानपुर, 15 मार्च (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक युवा जोड़े का शव उनके घर से बरामद किया गया। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय राहुल कुशवाहा और उनकी 28 वर्षीय पत्नी नीलम के रूप में हुई है। उनकी शादी नौ साल पहले हुई थी।

उनके शव सोमवार को मिला, जब राहुल की मां सुषमा दंपति के कमरे के अंदर गईं तो उनका शव बांस की सीढ़ी पर लटका हुआ मिला, जबकि नीलम जमीन पर पड़ी थी।

शव मिलने पर सुषमा ने शोर मचाया और पड़ोसियों को सूचना दी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि राहुल काफी शराब पीता था, जिस वजह से दोनों के बीच आए दिन बहस होती रहती थी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

अन्य ख़बरें

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

‘हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading