November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल ने पर्यावरण दिवस पर संत कबीर के दोहे साझा किए

 नई दिल्ली, 5 जून | वन्यजीव संरक्षण पर जोर देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर और संत कबीर की जयंती पर उनके दोहे साझा किए। दोहे में उन्होंने काम को कल पर टालने की बजाय अभी करने की बात कही है। राहुल ने ट्वीट किया, “कल करे सो आज कर, आज करे सो अब, पल में परलय होएगी, बहुरी करोगे कब।”

कबीर एक बौद्धिक संत थे, जिन्होंने अपनी सीख के माध्यम से भारत में सुधार करने का प्रयास किया। ये सीख उनके भक्ति आंदोलन के ज्ञान का आधार थीं, जिसे आधिकारिक रूप से कबीर पंथ कहा जाता था।

राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में मुथांगा वन्यजीव अभयारण्य की एक तस्वीर भी पोस्ट में जोड़ा था, जिसमें दो हाथी एक सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का यह पोस्ट केरल के पलक्कड़ जिले में पटाखों से भरी एक अनानास खाने से हुई एक गर्भवती हाथिनी की मौत पर छिड़े राजनीतिक युद्ध को लेकर था।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

Newsdesk

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

Newsdesk

Leave a Comment