November 3, 2026
सी टाइम्स
शिक्षा

यूपीएससी ने जारी की आईएएस व अन्य परीक्षाओं की तारीख

नई दिल्ली, 5 जून | संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने शुक्रवार को अपनी सिविल सेवा (आईएएस) और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की तिथि की घोषणा की है। यूपीएससी ने आईएएस प्रिलिम्स डेट जारी करने के साथ-साथ वर्ष 2020 के लिए लंबित परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया है।

इन परीक्षाओं में एनडीए, आईईएस, सीएमएस, जियो-साइंटिस्ट, आईएसएस, इंजीनियरिंग सेवा और सीएपीएफ परीक्षा शामिल है। 8 अगस्त को कंबाइंड जियो साइंटिस्ट की परीक्षा ली जानी है। 9 अगस्त को इंजीनियरिंग सेवा- मुख्य परीक्षा होगी। 6 सितंबर को एनडीए और एनए परीक्षा होगी। वहीं 4 अक्टूबर को सिविल सेवा आईएएस और भारतीय वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

16 अक्टूबर को भारतीय आर्थिक सेवा आईईएस और भारतीय सांख्यिकी सेवा आईएसएस की परीक्षा ली जाएगी। 22 अक्टूबर को संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा होगी। 8 नवंबर को सीडीएस की परीक्षा ली जाएगी। 20 दिसंबर को सेंट्रल आम्र्ड पुलिस बल (अंसिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा आयोजित की गई है। वहीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा अगले वर्ष 8 जनवरी 2021 को ली जाएगी।

अन्य ख़बरें

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

डिग्री हाथ में, जिम्मेदारियाँ कंधों पर और अवसरों का इंतजार: जबलपुर के युवाओं की बीतती उम्र का हिसाब कौन देगा?

Newsdesk

46 स्कूली वाहन जब्त होने के विरोध में चालकों का प्रदर्शन, संचालन रुकने से अभिभावक परेशान

Newsdesk

Leave a Comment