25.5 C
Jabalpur
August 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली : पीतमपुरा इलाके के तरूण एनक्लेव में 20 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, 5 जून | दिल्ली में पीतमपुरा इलाके के तरुण एनक्लेव में 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसे अब कन्टेंमनेट जोन घोषित कर दिया गया है। डीएम के मुताबिक, 24 मई को कोरोना पॉजिटिव का पहला केस आया था। लेकिन उसके बाद यहां 20 और मामले सामने आए। कोरोना मरीजों का मामला सामने आने के बाद ही 24 मई को ही इस एरिया को सील कर दिया गया था और डीसी,नॉर्थ एमसीडी को इस बाबत सैनिटाइजेशन कराने को कहा गया था।

फिलहाल कोरोना के मामले को बढ़ता देख 3 जून को इस पूरे एरिया को कन्टेंमनेट जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही तरुण एनक्लेव में मकान नम्बर 130 से लेकर 340 तक के 750 से ज्यादा लोगो को सेल्फ क्वारेंटीन में रहने को कहा गय है।

बताया गया है कि इस इलाके में कोरोना का संक्रमण एक घर से हुआ है, जहां नियमित रूप से एक काम करने वाली महिला आया करती थी। इस महिला से पहले बच्चों को संक्रमण हुआ और फिर घर के सभी लोगो को। बच्चों से यह संक्रमण कॉलोनी में खेलने वाले अन्य बच्चों को हुआ और फिर उन बच्चों से परिवार वालों में। घर के बड़े लोग रोज शाम पार्क भी जाया करते थे, जहां से संक्रमण अन्य लोगों में हुआ और फिर अन्य घरों तक फैल गया। ये सिलसिला तब तक जारी रहा, जब एक व्यक्ति ने बुखार और कोरोना जैसे लक्षण होने पर जांच करवाया।

अन्य ख़बरें

टैलेंट की कमी नहीं, बस इकोसिस्टम में कमी’, सीएम संगमा ने मेघालय के लिए यूपीएससी का बड़ा लक्ष्य तय किया

Newsdesk

मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्रांति, टोरेंट का 43 हजार करोड़ निवेश, 15 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार

Newsdesk

अहमदाबाद निवेश संवाद’ में मध्य प्रदेश को 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 5,785 रोजगार सृजन की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading