32.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

सहवाग का अपार आत्मविश्वास व सकारात्मकता विलक्षण : लक्ष्मण

Sehwag’s immense self-belief & positivity was mind-boggling: Laxman.

नई दिल्ली, 5 जून | पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की तारीफ करते हुए कहा कि सहवाग का आत्मविश्वास और सकारात्मकता ‘विलक्षण और दूसरों पर प्रभाव डालने वाली’ थी। लक्ष्मण ने ट्विटर पर लिखा, “उच्च गुणवत्ता वाली तेज गेंदबाजी के सामने उनकी दक्षता पर सवाल उठाने वालों का मजाक बनाते हुए वीरेंद्र सहवाग ने अपने आप को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे घातक सलामी बल्लेबाजों स्थापित किया। वीरू का अपार आत्मविश्वास और सकारात्मकता विलक्षण और दूसरों पर प्रभाव डालने वाली थी।”

सहवाग को उनके करियर के समय सबसे खतरनाक टेस्ट ओपनर बल्लेबाज के रूप में जाना जाता था। उन्होंने भारत के लिए 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी 20 मैच खेले जिसमें उन्होंने क्रमश: 8586, 8273 और 394 रन बनाए।

41 वर्षीय सहवाग भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना को आईसीसी ने फटकारा, जानिए क्या थी वजह?

Newsdesk

मैड्रिड ओपन: ज्वेरेव को हराकर सिनर ने लगातार 5वां मास्टर्स 1000 खिताब जीता

Newsdesk

आईपीएल 2026: साई-सुंदर की शानदार बल्लेबाजी, किंग्स के खिलाफ टाइटंस की 4 विकेट से जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading