July 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

विश्व को पर्यावरण पर नजरिया बदलने की जरूरत : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

United Nations Secretary-General Antonio Guterres addresses a news conference at the UN in New York on Friday, February 28, 2020. (Photo: Arul Louis)

संयुक्त राष्ट्र, 6 जून | संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पूरी दुनिया को पर्यावरण पर नजरिया बदलने के लिए कहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर उनके दिए एक संदेश के हवाले से कहा, “हम प्राकृतिक दुनिया को नुकसान पहुंचाकर अपनी खुद की हानि कर रहे हैं।”

गुटेरेस ने कहा, “यह आवश्यक है कि हमारा पूरा वैश्विक समुदाय नजरिया बदले। आइए, हम जो खरीद कर उपयोग करते हैं, उस पर पुनर्विचार करें। स्थायी आदतें, खेती और व्यवसाय मॉडल अपनाएं। शेष जंगली स्थानों और वन्यजीवों की सुरक्षा एक सुनहरे भविष्य के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा कि जैव विविधता की हानि में तेजी बढ़ रही है। जलवायु परिवर्तन से स्थिति और खराब हो रही है। आग, बाढ़, सूखा और सुपरस्टॉर्म की घटनाओं में अधिकता है और यह नुकसानदायक हैं।

गुटेरेस ने आगे कहा, “और अब एक नया कोरोनावायरस स्वास्थ्य और आजीविका को कमजोर कर रहा है। मानवता की देखभाल के लिए हमें चाहिए कि हम प्रकृति की देखभाल करें।”

अन्य ख़बरें

मध्यस्थ देशों के जरिए अमेरिका के साथ संदेशों का आदान-प्रदान जारी : ईरान

Newsdesk

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- ‘ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था’

Newsdesk

गिलगित-बाल्टिस्तान से पंजाब तक बारिश का कहर, पाकिस्तान में बढ़ा मौतों का आंकड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading