24.9 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मुंबई हवाईअड्डे पर तेज हवा से सीढ़ी उड़कर विमान से टकराई

Mumbai: A SpiceJet stepladder was uprooted due to heavy winds, moved backward and rammed into an IndiGo plane, damaging it, at the Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport in Mumbai on June 6, 2020. A probe has been ordered into the matter.

मुंबई, 6 जून | मुंबई हवाईअड्डे पर शनिवार सुबह एक निजी कंपनी का विमान उस समय क्षतिग्रस्त हो गया, जब वहां खड़ी एक सीढ़ी तेज हवा के कारण उड़ कर उससे टकरा गई। यह घटना सुबह लगभग 7.30 बजे घटी, जब स्पाइसजेट से संबंधित यह सीढ़ी, जो स्टैंड सी87 पर खड़ी थी, तेज हवा के कारण अचानक वहां से अलग होकर पीछे की ओर आई और पास में खड़े इंडिगो के विमान से टकरा गई।

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि मौसम के बारे में कोई पूर्व चेतावनी या परामर्श नहीं था और सीढ़ी अच्छी तरह स्टैंड पर सुरक्षित करके रखी गई थी।

प्रवक्ता ने कहा कि इंडिगो के विमान को कथित तौर पर उसके डैने और इंजन काउलिंग को नुकसान पहुंचा है। घटना की एक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

अन्य ख़बरें

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading