25.5 C
Jabalpur
August 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था लाचार : मनोज तिवारी

New Delhi: BJP MP Manoj Tiwari at Parliament during the Budget Session, in New Delhi on Feb 10, 2020.

नई दिल्ली, 7 जून | दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा राज्य सरकार के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का ईलाज कराने के फैसले का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस फैसले पर व्यंग्य करते हुए कहा कि दिल्ली में लोग इलाज के लिये क्यों आयेंगे, जब दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था ही लाचार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो भी लोग रह रहे हैं, उनके इलाज से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाग नहीं सकते, राजधानी के सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में लोगों को इलाज कराने से रोक नही सकते हैं, ये शर्मनाक है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने रविवार को साफ कर दिया है कि बाहरी मरीजों का इलाज अब राज्य सरकार के अस्पतालों में नहीं होगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल के मुताबिक दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों में अब सिर्फ दिल्ली के लोगों का ही इलाज होगा। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र वाले अस्पतालों जैसे एम्स समेत अन्य में कोई भी मरीज इलाज करा सकता है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने फैसला लिया है कि राज्य सरकार के अस्पताल अब दिल्ली के लोगों के लिए होंगे। केंद्र सरकार के अस्पताल में कोई भी इलाज करा सकता है। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों के अस्पतालों में 10,000- 10,000 बेड हैं।

अन्य ख़बरें

टैलेंट की कमी नहीं, बस इकोसिस्टम में कमी’, सीएम संगमा ने मेघालय के लिए यूपीएससी का बड़ा लक्ष्य तय किया

Newsdesk

मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्रांति, टोरेंट का 43 हजार करोड़ निवेश, 15 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार

Newsdesk

अहमदाबाद निवेश संवाद’ में मध्य प्रदेश को 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 5,785 रोजगार सृजन की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading