September 14, 2026
सी टाइम्स
खेल

सचिन ने वीडियो शेयर कर कहा, अपने आप को फिट और स्वस्थ रखें

March 16, 2012, will be etched in the minds of cricket fans across the globe as the day when legendary India batsman Sachin Tendulkar scored his 100th international century. Popularly known as the ‘God of Cricket’, Tendulkar’s record remains unbroken.

मुंबई, 7 जून, | भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रविवार को अपना रस्सी कूदते हुए एक वीडियो शेयर किया है और अपने प्रशंसकों को एक संदेश दिया। सचिन ने कहा कि लॉकडाउन को दो महीने हो गए हैं लेकिन लोगों को हार नहीं मानना चाहिए और कुछ न कुछ करते रहना चाहिए।

तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “यह लॉकडाउन हर किसी के लिए काफी मुश्किल रहा है लेकिन हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। कुछ न कुछ करते रहिए और अपने आप को फिट तथा स्वस्थ रखिए।”

तेंदुलकर ने हाल ही में अपने माता-पिता की खास देखभाल करने की भी अपील की थी। सचिन ने इंस्टाग्राम पर माता-पिता के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह माता-पिता के साथ समय बिता रहे हैं।

सचिन ने पोस्ट में कहा, “निस्वार्थ प्यार, जब हम बड़े हो रहे थे, तब हमारे माता पिता ने हमारा सपोर्ट किया और हमारी देखभाल की। मेरी जिंदगी में भी, मेरे माता पिता ने मेरा साथ दिया, मुझे रास्ता दिखाया। उसी की वजह से आज मैं इतना बड़ा मुकाम हासिल कर पाया हूं।”

उन्होंने कहा, “इस मुश्किल समय में हमारे माता पिता को सबसे ज्यादा हमारी जरूरत है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनका अच्छी तरह ध्यान रखें और उनकी देखभाल करें। वो सब कुछ करें जिनकी हमारे माता पिता को जरूरत है।”

अन्य ख़बरें

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

‘साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं’, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और लक्ष्मण ने दी चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को बधाई

Newsdesk

एशिया कप में कब तक चलेगा ट्रॉफी को लेकर विवाद? मोहसिन नकवी अब नहीं बन पाएंगे भारत की राह में रोड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading