November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पंजाब ने 132 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा

चंडीगढ़, 29 मार्च (आईएएनएस)| पंजाब ने 132 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है, जो एक अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। केंद्र ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले साल के 1,975 रुपये प्रति क्विंटल से 40 रुपये अधिक है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रयासों के साथ, गेहूं खरीद शुरू होने से पहले केंद्र से नकद क्रेडिट सीमा सीसीएल की मांग के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को अप्रैल के अंत तक (सीसीएल) के लिए 24773.11 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी।

इस बीच, मान ने सीसीएल को समय पर जारी करने के लिए केंद्र का आभार व्यक्त किया, जो गेहूं की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।

उन्होंने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को 1 अप्रैल से उनकी उपज का भुगतान करने के अलावा, गेहूं की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अन्य ख़बरें

न्याय का मतलब सिर्फ अदालत पहुंचना नहीं, आम आदमी को उसके अधिकारों का लाभ दिलाना भी है : सीजेआई

Newsdesk

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

Leave a Comment