November 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अपने काम से पहचाना जाना मेरे लिए सबसे जरूरी : अनुष्का शर्मा

Anushka Sharma. (File Photo)

नई दिल्ली, 9 जून | बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि उन्हें लोग उनके काम की वजह से पहचाने, यह उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।

अनुष्का ने आईएएनएस को बताया, “मेरा अब तक का सफर काफी अच्छा रहा। इंडस्ट्री में शुरुआत काफी अच्छे से हुई। अपने किए गए काम की वजह से सराहना मिली। एक कलाकार के रूप में मैं पहचानी गई और यह मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि मैं अपने काम की वजह से पहचानी जाऊं और मुझे लगता है कि एक कलाकार के तौर पर मैंने अपने लिए ऐसा कायम किया।”

अपने एक्टिंग करियर में अनुष्का ने कई अलग-अगल किरदार किए। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में भोली-भाली तानी के किरदार से लेकर ‘बैंड बाजा बारात’ में जिंदादिल श्रुति, हर किरदार को अनुष्का ने बेहतरीन ढंग से अंजाम दिया।

इस पर वह कहती हैं, “एक एक्टर के तौर पर मैंने जोखिम उठाया है और इनमें से कई का मुझे लाभ भी मिला। मेरे ख्याल से अपने करियर में काम के चुनाव में जोखिम उठाना, साहसिक कदम लेना यह जारी रहा और एक निर्माता के तौर पर भी यह झलकता है क्योंकि जिस तरह की विषय सामग्री को बनाने की हम सोचते हैं, उसमें यह दिखता है।”

अनुष्का ने बताया कि जिस तरह की विषय सामग्रियों व कहानियों का चुनाव वह करती हैं, वे काफी अलग किस्म की होती हैं और जो उनकी कार्यक्षमता की सीमाओं को आगे ले जाता है।

अनुष्का कहती हैं कि वह अलग किस्म की कहानियों पर काम करना चाहती हैं।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, “जब मैं साहसिक निर्णय लेती हूं और जोखिम उठाती हूं, तो मैं खुद को उस स्थिति के योग्य पाती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपने लिए जिस जगह को बनाया है, मुझे उसका लाभ उठाना चाहिए, ताकि एक कलाकार के तौर पर मैं अलग-अलग कहानियों को आजमा सकूं और कुछ नया व बेहतरीन बनाने के लिए रचनात्मक प्रतिभाओं का समर्थन का सकूं। अपने इन्हीं निर्णयों के चलते हमने ‘पाताल लोक’ जैसे किसी शो का निर्माण किया।”

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment