November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक में ‘लव जिहाद’ मामले में लड़की ने माता-पिता के साथ जाने से किया इनकार

हुबली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)| कर्नाटक के हुबली में कथित लव जिहाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। मुस्लिम लड़के से शादी करने वाली हिंदू लड़की ने गुरुवार को अपने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस के सामने पेश हुई लड़की स्नेहा ने कहा कि उसने इब्राहिम से बिना किसी जबरदस्ती, उसके प्यार में पड़ने के बाद शादी की थी। उसने कहा कि वह अब अपने माता-पिता के पास वापस नहीं जाना चाहती।

लड़की के लापता होने के बाद हिंदू संगठनों ने हुबली में पुलिस स्टेशन के सामने विरोध किया था और श्रीराम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक ने पुलिस को लड़की को वापस लाने की समय-सीमा दी थी। लड़की के माता-पिता और हिंदू संगठनों का कहना है कि वह लव जिहाद का शिकार हो गई है।

पुलिस दबाव में आई और दबिश देकर लड़की को गोवा में बरामद किया। पूछताछ के लिए उसे हुबली के केशवपुर थाने ले आई।

लड़की के माता-पिता को उससे बात करने की अनुमति दी गई। हालांकि, माता-पिता ने उसे अपने साथ वापस ले जाने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।

पुलिस के अनुसार, उन्होंने लड़की को बताया कि उसकी दादी लापता हो गई थी और अब बिस्तर पकड़ चुकी है। वह कम से कम एक घंटे के लिए अपने घर चली जाए, लेकिन लड़की ने मना कर दिया।

स्नेहा ने पुलिस को बताया कि इब्राहिम से उसकी शादी 11 फरवरी को गडग जिले के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई थी। उसने कहा कि वह पिछले 6 महीने से इब्राहिम से प्यार करती थी और वह उसके साथ रह रही है। उसने कहा कि इब्राहिम के परिवार को इस शादी बारे में पहले से पता नहीं था।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

Newsdesk

सेबी ने विदेशी निवेशकों को भारत आए बिना डिजिटल केवाईसी की अनुमति दी

Newsdesk

Leave a Comment