25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

स्पेन में कोविड-19 से मौत के नए मामले सामने नहीं आए

BARCELONA, March 18, 2020 (Xinhua) — Few cars run in a street of Barcelona, Spain, March 18, 2020. The number of COVID-19 cases in Spain rose to 13,716 on Wednesday, up from 11,178 a day earlier, the Spanish Ministry of Health, Consumer Affairs and Social Services confirmed in its daily press briefing.
The ministry added that 558 people have died from COVID-19, while 5,717 people are hospitalized with 774 in intensive care, and 1,081 have made a recovery. (Photo by Joan Gosa/Xinhua)

मैड्रिड, 11 जून | स्पेन के स्वास्थ्य, कंज्यूमर अफेयर्स और समाज कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 से लगातार तीसरे दिन कोई नई मौत नहीं होने की सूचना दी, हालांकि संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में बताया गया कि मंत्रालय के अनुसार, स्पेन में बुधवार तक कोविड-19 से कुल 27,136 लोगों की मौत हुई है। हालांकि रविवार से यह आंकड़ा बढ़ा नहीं है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि बीते सात दिनों में 40 लोगों ने वायरस के कारण अपनी जान गंवा दी है। वहीं सात दिनों के मौत के आंकड़ों में मंगलवार को कमी देखी गई और आंकड़े 50 से नीचे रहे।

हालांकि, पीसीआर टेस्ट से नए मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। मंत्रालय ने मंगलवार को 84 और सोमवार के 48 मामलों की तुलना में 167 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए।

स्पेन में बुधवार तक कोविड-19 के कुल 242,280 मामले दर्ज किए गए।

अन्य ख़बरें

शी के साथ परमाणु मुद्दों पर बैठक ‘शायद सबसे महत्वपूर्ण’ होगी: ट्रंप

Newsdesk

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

Leave a Comment