November 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

खुद को कास्ट करने के लिए फिल्में नहीं बना रही हूं: अनुष्का शर्मा

Mumbai: Actress Anushka Sharma on the red carpet of Filmfare Glamour And Style Awards 2019 in Mumbai on Dec 3, 2019. (Photo: IANS)

मुंबई, 11 जून । अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि 25 साल की उम्र में निर्माता बनने का उनका फैसला उन्होंने एक स्टार पद के बाद लिया है, ताकि वह बॉलीवुड में महिलाओं के लिए इनोवेटिव कंटेंट को प्रोड्यूस कर सकें।

उनका कहना है कि उन्होंने खुद के प्रोड्यूस फिल्म में अभिनय करने के लिए फिल्में बनाने की शुरुआत नहीं की है।

अनुष्का ने कहा, “निर्माता बनने का मैंने निर्णय इसलिए लिया था, ताकि मैं उस स्थिति का लाभ उठा सकूं, जो मैंने पाया है और अच्छी फिल्मों का निर्माण कर सकूं। मैंने खुद को ही ‘स्टार’ बनाने के लिए फिल्मों का प्रोडक्शन शुरू नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा, “मैं बैठकर लेखकों से बात करूंगी, उनके साथ चीजों पर चर्चा करूंगी कि कुछ खास तरह की फिल्में क्यों नहीं बन रही हैं।”

अभिनेत्री का सबसे हालिया प्रोडक्शन वेंचर वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ है, जिसे काफी सराहा गया है। उन्होंने साझा किया कि उनके माता-पिता अजय और आशिमा को भी वेब सीरीज पसंद आया है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment