32.8 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

शहबाज शरीफ कोरोना से संक्रमित हुए

Shehbaz Sharif. (Photo: Twitter/@CMShehbaz)

इस्लामाबाद, 11 जून | विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। पार्टी की एक प्रवक्ता ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। जियो न्यूज ने प्रवक्ता मरियम औरंगजेब के हवाले से बताया कि पूर्व में कैंसर जैसी बीमारी से जूझ चुके 69 वर्षीय शरीफ वर्तमान में घर पर आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता संक्रमण से लड़ने के लिए अपने डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहे हैं।

जियो पाकिस्तान से बात करते हुए, पीएमएल-एन के प्रतिनिधि अता तरार ने खुलासा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज ने संक्रमण के हल्के लक्षण नजर आने के बाद कोरोना जांच कराई।

उन्होंने कहा कि कोरोना जांच का परिणाम बुधवार को पॉजिटिव आया।

इस हफ्ते की शुरुआत में, पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और पीएमएल-एन के महासचिव अहसान इकबाल भी कोरोना से संक्रमित पाए गए।

पीएमएल-एन की प्रवक्ता औरंगजेब और उनकी मां भी कोरोना से संक्रमित हैं।

अन्य ख़बरें

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी (पुरुष या महिला),

Newsdesk

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से सस्ता हुआ कच्चा तेल, कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में पनडुब्बी उतारेगा पाकिस्तान, 1971 की हार के बाद पहली बार तैनाती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading