31.5 C
Jabalpur
October 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोविड-19 : हर्षवर्धन और अश्विनी चौबे ने महाराष्ट्र की स्थिति की समीक्षा की

नई दिल्ली , 11 जून। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार राज्य सरकारों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संपर्क में है। इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुरुवार को बातचीत की और राज्य की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। इस बाबत स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और मैं नियमित अंतराल पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

चौबे ने कहा, “कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। जो कोरोना पॉजिटिव है, वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। आज देश का रिकवरी रेट 49.21 प्रतिशत है। अब देश में रिकवर हो चुके लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से ज्यादा है। 11 जून तक हमारे देश में 1,41,028 लोग रिकवर हो चुके हैं। यह सब हमारे डॉक्टर्स सहित कोरोना वारियर्स के साथ सभी के अथक परिश्रम व देशवासियों के अभूतपूर्व सहयोग और जज्बे से संभव हुआ है।”

उन्होंने कहा कि आगे भी सभी को केंद्र और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना है। अनिवार्य रूप से मास्क लगाना है। उचित दूरी रखनी है। हाथों को निरंतर धोते रहना है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कोरोना वारियर्स से लगातार बातचीत कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। कोरोना से ठीक हो रहे मरीजों और उनके परिजनों बातचीत कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

गौरतलब है कि इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने गुरुवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और देश के जाने माने यूरोलॉजिस्ट और एचओडी, यूरोलॉजी डॉ. राजीव सूद से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। ध्यान रहे कि डॉक्टर सूद कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इनके साथ परिवार के अन्य चार सदस्य भी पॉजिटिव हो गए थे।

अन्य ख़बरें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं

Newsdesk

भारत में सेवादल का ‘एक्स’ अकाउंट बैन, कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

Newsdesk

शारदीय नवरात्र 2026 : जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व, किस दिन किस देवी की पूजा करें

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading