30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

लखनऊ में नर्स के हाथ से फिसलकर जमीन पर गिरे नवजात की मौत

लखनऊ, 27 अप्रैल (आईएएनएस)| लखनऊ के चिनहट के मल्हौर इलाके के एक निजी अस्पताल में एक स्टाफ नर्स के हाथ से फिसलकर फर्श पर गिरने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट बताया गया है।

पुलिस ने नर्स और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना 19 अप्रैल की है, लेकिन इसका खुलासा मंगलवार की देर रात तब हुआ, जब कुछ मीडियाकर्मियों को इसकी जानकारी मिली।

जांच अधिकारी अभिषेक पांडे ने बुधवार को बताया कि अस्पताल की सिफारिश पर घटना वाले दिन बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया।

उन्होंने कहा, 20 अप्रैल को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है।

एडीसीपी (पूर्वी क्षेत्र), कासिम आबिदी ने कहा कि लापरवाही से मौत, आपराधिक धमकी और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने का मामला 24 अप्रैल को एक नर्स और अस्पताल के अन्य स्टाफ सदस्यों के खिलाफ दर्ज किया गया था।

हालांकि अभी तक अस्पताल या उसके स्टाफ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मृतक बच्चे के पिता जीवन राजपूत द्वारा चिनहट पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज किया गया है। राजपूत ने बताया कि घटना के बाद से उनकी पत्नी पूनम सदमे में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

राजपूत ने कहा कि वह 19 अप्रैल को अपनी पत्नी को अस्पताल ले गए थे, क्योंकि उसे प्रसव पीड़ा होने लगी थी और रात में उसकी डिलीवरी हो गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, मुझे बताया गया कि बच्चा मृत पैदा हुआ है। हालांकि, जब मैंने अपनी पत्नी से बात की, तो उसने कहा कि प्रसव सामान्य था और उसने बच्चे को जीवित देखा था। मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि उसने एक नर्स को बिना किसी तौलिया के बच्चे को अपने हाथों में लेते हुए देखा था और बच्चा उसके हाथ से फिसल गया। मेरी पत्नी घबरा गई और चिल्लाने लगी। नर्स और अन्य स्टाफ सदस्यों ने उसका मुंह दबा दिया और उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी।

हालांकि अस्पताल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading