November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पटियाला में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, दो घायल

चंडीगढ़, 29 अप्रैल (आईएएनएस)| पटियाला में शुक्रवार को दो कट्टरपंथी समूहों के बीच हुए झड़प में दो लोग घायल हो गए, पुलिस ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। तलवारें और धारदार हथियार लिए दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव किया। झड़प का कारण एक संगठन द्वारा आयोजित एक मार्च माना जा रहा है, जिसको लेकर दूसरे संगठन ने नाराजगी जाहिर की।

पुलिस ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह ने मीडिया को बताया कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त साक्षी साहनी ने एक संदेश में लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि अगर कोई विवाद या गलतफहमी है, तो उसे बातचीत से सुलझाना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, “पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डीजीपी से बात की.. इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

घटना के लिए राजनीतिक विरोधियों को जिम्मेदार ठहराते हुए आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने कहा, “सरकार इस मामले से प्रभावी ढंग से निपट रही है।”

अन्य ख़बरें

न्याय का मतलब सिर्फ अदालत पहुंचना नहीं, आम आदमी को उसके अधिकारों का लाभ दिलाना भी है : सीजेआई

Newsdesk

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

Leave a Comment