25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

गूगल भारतीय बाजार में उतारेगा पिक्सल 6ए स्मार्टफोन

नयी दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)| गूगल करीब दो साल के बाद अब भारतीय बाजार में अपना पिक्सल 6ए स्मार्टफोन उतारेगा। कंपनी ने इससे पहले अक्टूबर 2020 में पिक्सल 4ए उतारा था। भारत में पिक्सल स्मार्टफोन की बिक्री नहीं हो पाई थी। दरअसल इसके फ्रंट में सोली रडार चिप लगी है, जो 60 गीगाहट्र्ज फ्रिक्वेंसी का इस्तेमाल करती है। भारत में इसका कमर्शियल इस्तेमाल प्रतिबंधित है।

कंपनी ने एंड्राएड सेंट्रल से की गई बातचीत में इसकी पुष्टि की है कि वह इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में पिक्सल 6ए की बिक्री शुरू कर देगी।

पिक्सल 6ए की बिक्री जल्द ही आस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, जापान, पोटरे रिको, सिंगापुर, स्पेन, ताइवान, ब्रिटेन और अमेरिका में शुरू होने वाली है। इसकी बुकिंग 21 जुलाई से शुरू हो जायेगी और 28 जुलाई से यह फोन इन देशों में उपलब्ध होगा।

कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इसकी कीमत 449 डॉलर होगी। भारत में इसकी कीमत क्या होगी, कंपनी ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।

पिक्सल 6ए को अगर एक्स्ट्रीम बैटरी सेवर मोड में इस्तेमाल किया जाये तो इसकी बैटरी 72 घंटे चलती है। इसके कैमरा बार में डुअल रियर कैमरा है, एक मेन लेंस और एक अल्ट्रावाइड लेंस है।

यह स्मार्टफोन चॉक, चारकोल और सेज फिनीश में होगा।

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading