November 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

छोटे-छोटे किरदार से अपना करियर शुरू करने वाले पंकज त्रिपाठी आज हैं बड़े ब्रांड का चेहरा

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)| अपने शानदार अभिनय से पहचाने जाने वाले पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। अपने करियर की शुरूआत छोटे-छोटे किरदार से करने वाले पंकज त्रिपाठी आज बड़े ब्रांड का चेहरा हैं।

पंकज कहते हैं, मैंने अपने करियर की शुरूआत फिल्मों में सबसे छोटी भूमिकाओं से की थी। बड़े पर्दे पर बड़े ब्रेक की तलाश में मैंने कई चप्पलें घिसी हैं। मैं एक ऐसी जगह से आता हूं, जहां मनोरंजन का कोई साधन नहीं होता था। रेडियो-टीवी कैसे दिखते है, यह मालूम ही नहीं था।

एक्टर आगे कहते हैं, उस समय मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं किसी ब्रांड का प्रचार करूंगा। आज, मैं सम्मानित महसूस करता हूं कि इतने सारे ब्रांड्स ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। यह मेरे धैर्य का परिणाम है। लोग अभी भी सादगी और वास्तविकता को पसंद करते हैं।

पंकज त्रिपाठी कहते है कि वह उन ब्रांड का चुनते है, जिनपर दर्शक भरोसा करते हैं। मेरे कंधों पर कई ब्रांड के प्रतिनिधित्व की बड़ी जिम्मेदारी है।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment