25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गुजरात में कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब 1500 के करीब, 23,590 मरीज

गांधीनगर, 15 जून | देश के मॉडल राज्य गुजरात में कोरोना कोरोना का कहर अपने चरम की ओर बढ़ चला है। महीने की शुरुआत से अब तक रोजाना के कम से 30 मौतें होने का सिलसिला जारी है, जिस कारण 6.26 प्रतिशत मृत्युदर के साथ रविवार को मौतों का आंकड़ा 1,478 तक जा पहुंचा। वहीं, संक्रमितों की संख्या 23,590 हो गई। राहत की बात यह कि रविवार को विभिन्न अस्पतालों में 442 मरीज संक्रमण-मुक्त घोषित किए गए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 4,942 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिनमें से 511 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले।

रविवार को अहमदाबाद में 29, सुरत में 4 और अमरेली, मेहसाना व पंचमहल में एक-एक कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया।

अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 16,640 लोग भयावह वायरस से संक्रमित हैं। दूसरे स्थान पर सुरत है, जहां 2,579 और तीसरे पायदान पर वडोदरा है, जहां 1,558 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

अन्य ख़बरें

दिग्विजय दिवस : स्वामी विवेकानंद के शब्द आज भी दुनिया में गूंजते हैं, पीएम मोदी समेत मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

Newsdesk

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

Newsdesk

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading