November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मारे गए पंडित कर्मचारी की विधवा पत्नी को नौकरी देगी जम्मू-कश्मीर सरकार

श्रीनगर, 13 मई (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को बडगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा मारे गए कश्मीरी पंडित राहुल भट की विधवा पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक ट्वीट में कहा, “जम्मू-कश्मीर प्रशासन परिवार को वित्तीय सहायता देने के अलावा जम्मू में राहुल भट की पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान करेगा। सरकार बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएगी।”

सरकार ने बडगाम जिले के चदूरा शहर में अपने कार्यालय के अंदर आतंकवादियों द्वारा मारे गए राहुल भट की हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

चदूरा थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) को उनके पद से हटा दिया गया है।

भट की भीषण हत्या के विरोध में बांदीपोरा जिले के सुंबल कस्बे में भी कैंडल मार्च निकाला गया।

इस बीच, मीडिया रिपोटरें में कहा गया है कि 350 कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों, जिन्हें प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के तहत घाटी में सरकारी नौकरी प्रदान की गई थी, ने उपराज्यपाल के कार्यालय में सामूहिक इस्तीफे भेजे हैं।

हालांकि, बडगाम के उपायुक्त ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि प्रवासी पंडित कर्मचारियों का कोई इस्तीफा नहीं मिला है।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment