24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ट्वीटर का एल्गोरिद्म लोगों को प्रभावित कर रहा : मस्क

सैन फ्रांसिस्को, 15 मई (आईएएनएस)| एलन मस्क का कहना है कि ट्वीटर का एल्गोरिद्म लोगों को भरमाकर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करता है। इस एल्गोरिद्म को कैसे धत्ता दिया जा सकता है, इसका तरीका भी मस्क ने ट्वीट कर बताया है। मस्क ने रविवार को कई ट्वीट कर कहा कि ट्वीटर फीड को फिक्स करना बहुत जरूरी है। उन्होंने यूजर्स को बताया कि ट्वीटर के एल्गोरिद्म को ठीक करने के लिये यूजर्स पहले होम स्क्रीन पर जायें। वहां उपर दायीं दरफ तारे बने हुये हैं उस पर क्लिक कर लेटेस्ट फीड विकल्प को चुनें। इससे उन्हें लेटेस्ट फीड दिखाई देने लगेगा ना कि ट्वीटर की एल्गोरिद्म के अनुसार का फीड दिखेगा।

मस्क ने उसके बाद ट्वीट कर कहा कि ट्वीट ऐसा जानबूझकर नहीं कर रहा है। उन्होंने लिखा है, मैं यह नहीं बता रहा कि एल्गोरिद्म किसी गलत भावना के साथ ऐसा कर रहा है लेकिन ऐसा जरूर है कि वह यह अंदाजा लगाने के चक्कर में कि यूजर्स क्या पढ़ना पसंद करेंगे, आपकी जानकारी के बगैर आपके विचारों को प्रभावित कर रहा है।”

उन्होंने आगे लिखा है कि ओपन सोर्स ट्वीटर के प्रति यूजर्स के भरोसे को दोबारा बहाल करेगा और इसकी प्रभावोत्पादकता भी बढ़गी।

मस्क ने गत 13 मई को यह कहकर पूरी दुनिया को चकित कर दिया था कि वह अभी ट्वीटर के अधिग्रहण के प्रस्ताव को होल्ड कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी टीम पहले यह जांच करेगी कि ट्वीटर पर कितने फर्जी खाते हैं।

अन्य ख़बरें

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment