22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अमूल ने खास अंदाज में दी सुशांत को श्रद्धांजलि

Sushant Singh Rajput gets an Amul ad tribute.

मुंबई, 15 जून | बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन ने सभी को सकते में डाल दिया है। तमाम दिग्गज सहित उनके प्रशंसक उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस मामले में अमूल भी पीछे नहीं रहा है। डेयरी प्रोडक्ट कंपनी अमूल विभिन्न घटनाओं और हस्तियों पर अपने विज्ञापन को लेकर मशहूर है। अब कंपनी की ओर से सुशांत को भी एक खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी गई है।

अमूल द्वारा बनाई गई एक तस्वीर में फिल्मों में सुशांत के निभाए गए तीन अलग-अलग किरदारों को उकेरा गया है। इसमें फिल्म ‘काय पो छे’, ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘सोनचिरैया’ में उन्होंने जिन किरदारों को निभाए हैं, उन्हें एनिमेशन अवतार में पेश किया गया है।

इसके साथ ही तस्वीर में उनकी फिल्म ‘राब्ता’ के गीत ‘इक वारी फिर से आ भी जा यारा’ को विज्ञापन के पंचलाइन के रूप में लिखा गया है।

‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों में अपनी खास अदाकारी से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। रविवार की सुबह मुंबई में स्थित अपने आवास में उन्होंने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि तनाव से जूझने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। सोमवार को पटना से उनके पिता के मुंबई पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, विवेक ओबेरॉय और कृति सैनन जैसे इंडस्ट्री में उनके सह-कलाकारों को सोमवार को अंतिम संस्कार में देखा गया।

अन्य ख़बरें

रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन, बोलीं-ये सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

मॉरली ग्रे किरदारों पर अक्षय ओबेरॉय बोले-वो खुद को कभी कहानी का विलेन नहीं समझते

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment