November 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत की मौत और कोविड-19 के कारण जन्मदिन नहीं मनाएंगे मिथुन चक्रवर्ती

Mithun Chakraborty to skip birthday bash due to Sushant’s death, COVID-19.

मुंबई, 16 जून | दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती 16 जून को अपना जन्मदिन मनाने के मूड में नहीं हैं। ये निर्णय उन्होंने कोरोनावायरस महामारी और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के कारण लिया है।

मिथुन के बेटे नमाशी ने कहा, “कोविड-19 महामारी के कारण बने हालातों और हमारे प्रिय सहयोगी सुशांत के असामयिक निधन को देखते हुए, इस साल मैंने और मेरे पिता ने जन्मदिन पर कोई उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है और हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे सुरक्षित रहें और जितना संभव हो उतना घर के अंदर ही रहें।”

कथित तौर पर अवसाद से जूझ रहे सुशांत को रविवार को मुंबई में उनके आवास पर फांसी पर लटका हुआ पाया गया था। उनकी मौत की खबर ने कई लोगों को झकझोर दिया है।

नमाशी ने सभी से अपील की कि वे समय निकाकर अपने परिवार के सदस्यों-दोस्तों के साथ नियमित रूप से चर्चा करें।

उन्होंने कहा, “जो लोग आपको पसंद है और जो पसंद नहीं है, किसी को भी अपने शब्दों से आहत न करें। धैर्य से सुनें, अपने अहंकार को हमेशा के लिए छोड़ दें। सभी को अपने दिलो-दिमाग से बोलने दें क्योंकि अवसाद सबसे बड़ा हत्यारा है।”

नमाशी ने आगे कहा, “हम वास्तव में नहीं जानते कि हमारे दोस्तों और परिवार के सर्कल में कोई क्या कर रहा है। उनके विचारों और भावनाओं को शब्दों के रूप में सामने आने दें। हम सभी सिर्फ सुनने की एक छोटी सी आदत डालकर जीवन को बचा सकते हैं।”

काम को लेकर बात करें तो नमाशी, राजकुमार संतोषी की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘बैड बॉय’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment