23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोविड-19 की ऊंची मृत्यु दर ने गुजरात मॉडल को उजागर कर दिया : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 16 जून | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को गुजरात में भाजपा द्वारा संचालित सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कोविड-19 की ऊंची मृत्यु दर ने राज्य के रोग नियंत्रण के मॉडल को उजागर कर दिया है।

एक समाचार रिपोर्ट के हवाले से गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “कोविड-19 मृत्यु दर: गुजरात में 6.25 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 3.73 प्रतिशत, राजस्थान में 2.32 प्रतिशत, पंजाब में 2.17 प्रतिशत, पुडुचेरी में 1.98 प्रतिशत, झारखंड में 0.5 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 0.35 प्रतिशत, गुजरात मॉडल एक्सपोज्ड।”

गुजरात में देश के चौथे सबसे अधिक कोविड-19 मामले हैं। राज्य में मंगलवार सुबह तक कुल मृत्यु का आंकड़ा 1,505 तक पहुंच गया है और यहां संक्रमणों की कुल संख्या 24,055 हो गई है।

हालांकि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित शहर अहमदाबाद से पॉजिटिव मामलों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है, लेकिन अभी भी प्रतिदिन औसतन 488 मामले आ रहे हैं।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading