23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तमिलनाडु में कोरोना के 25 नए मामले, कुल संख्या 1267 हुई

चेन्नई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में कोरोनावायरस के मामलों में कमी आ रही है और पिछले 24 घंटों में सिर्फ 25 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 15 है और अब तक 180 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

पलानीस्वामी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 25 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 1,267 हो गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण मामले में कमी आ रही है।

उनके अनुसार, विदेशों से भारत लौटने वाले केवल धनाढ्य लोगों ने ही यहां कोरोनोवायरस ट्रांसमिट किया है।

पलानीस्वामी ने कहा कि 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन प्रतिबंधों में छूट देने संबंधी सुझाव देने के लिए एक आधिकारिक समूह बनाया गया है।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading