35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
खेल

ब्राजील ने फुटबाल शुरू कर गलती की : रोनाल्डो

Brazilian football great Ronaldo.

मेड्रिड, 19 जून | दिग्गज खिलाड़ी रहे रोनाल्डो ने अपने देश ब्राजील में फुटबाल वापसी की आलोचना की है। ब्राजील में कोरोनावायरस के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्राजील फुटबाल का तीन महीने का वनवास गुरुवार को खत्म हुआ। वापसी के बाद पहले मैच में फ्लामेंगो का सामना बैंगु से हुआ था।

पूर्व खिलाड़ी ने कहा, “मैं देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कारियोका और ब्राजील फुटबाल की वापसी के खिलाफ हूं।”

रोनाल्डो ने मेड्रिड में एक समारोह में कहा, “ब्राजील, यूरोप के बाकी देशों का अनुसरण कर रही है, लेकिन वह महामारी को ध्यान में नहीं रख रही है।”

ब्राजील में कुल 983,000 मामले कोविड-19 के आ चुके हैं और 47,000 मौतें हो चुकी हैं।

रोनाल्डो ने कहा कि यूरोपियन देशों ने फुटबाल की शुरुआत तब की जब वहां कोविड-19 के मामलों में गिरावट देखी गई।

स्पेनिश क्लब रियल वालाडोडि के मालिक रोनाल्डो ने कहा, “हमने यहां चैम्पियनशिप तब शुरू की जब वायरस के मामलों में गिरावट देखने को मिली और शहरों तथा समुदायों में हमारे पास पूरी सुरक्षा थी।”

विश्व विजेता खिलाड़ी ने कहा, “इसलिए मुझे लगता है कि ब्राजील अभी भी अच्छी स्थिति में नहीं है और वहां फुटबाल की बात करना गलती है।”

अन्य ख़बरें

तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: स्कॉटलैंड को 1-0 से हराकर शीर्ष पर पहुंची मोरक्को, सैबारी ने किया एकमात्र गोल

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: कप्तान अमेलिया केर का दमदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रनों से हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading