23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

पुणे में एक परिवार के 4 सदस्य घर में फंदे से लटकते मिले

पुणे, 19 जून | पुणे के सुखसागर नगर क्षेत्र में एक छोटे व्यवसायी का चार सदस्यीय परिवार, जिसमें पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं, उन्हें शुक्रवार की सुबह को अपने घर में फांसी पर लटका पाया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। मृतकों की पहचान अतुल शिंदे (33), उनकी पत्नी जया शिंदे(32), उनकी 3 वर्षीय बेटी और छह साल के बेटे के रूप में की गई है।

सूचना मिलने के बाद भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम आज सुबह घटनास्थल पर पहुंची, घर के अंदर पहुंचने पर उन्हें सामूहिक आत्महत्या की जानकारी मिली। परिवार के चारों सदस्य नायलॉन की रस्सी से लटके पाए गए।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है, वहीं घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिंदे छात्रों के लिए पहचान पत्र बनाने का एक छोटा व्यवसाय करता था, वहीं लॉकडाउन के कारण उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment