23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
व्यापारहेडलाइंस

कीमती धातुओं में आई नरमी

मुंबई ,12 जुलाई । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही नरमी का असर आज घरेलू स्तर पर भी दिखा जहां सोना और चाँदी गिरावट लेकर बंद हुयी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.42 प्रतिशत टूटकर 1734.49 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1732.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.62 प्रतिशत फिसलकर 19.18 डॉलर प्रति औंस पर रही।
घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 97 रुपये उतरकर 50682 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 92 रुपये गिरकर 50740 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस बीच चाँदी 37 रुपये की गिरावट पर 57094 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 21 रुपये टूटकर 57535 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
00

अन्य ख़बरें

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

नोएल टाटा समूह की छह कंपनियों में बोर्ड से देंगे इस्तीफा

Newsdesk

एआई का बदलता दौर मैनेजर्स जैसी नौकरियों के लिए खड़ा सकता है मुश्किल: एयरबीएनबी सीईओ ब्रायन चेस्की

Newsdesk

Leave a Comment