23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

स्पाइसजेट ने सीएमडी अजय सिंह के खिलाफ दर्ज मामले को फर्जी बताया

नईदिल्ली,13 जुलाई । एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने अध्यक्ष एवं सह प्रबंध निदेशक अजय सिंह के खिलाफ दर्ज मामले को फर्जी बताया है। कंपनी ने जारी एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
सस्ती विमान सेवा मुहैया कराने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह के खिलाफ गुरुग्राम के एक थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। सिंह के खिलाफ एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जिसमें कंपनी के शेयर अलॉट करने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। इसी पर कंपनी ने सिंह के खिलाफ दर्ज शिकायत को फर्जी करार देते हुए शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है।
कारोबारी अमित अरोड़ा ने शिकायत में कहा था कि सीएमडी अजय सिंह ने उन्हें 10 लाख शेयरों की एक नकली डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (डीआईएस) दी थी। अजय सिंह ने उन्हें प्रमोटरों से एयरलाइन लेने के दौरान प्रदान की गई सेवाओं के बदले 10 दस लाख शेयरों के ट्रांसफर का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया।

अन्य ख़बरें

बाजार की पाठशाला: इन लोगों के लिए 31 अगस्त है आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन, जानिए किसके लिए कौन-सा फॉर्म होगा सही

Newsdesk

संचार साथी पोर्टल की बड़ी सफलता, जुलाई में 77,692 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद: सरकार

Newsdesk

महाराष्ट्र एफडीए ने सिप्ला की पुणे इकाई का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading