23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीव्यापार

ट्विटर ने अरबपति उद्योगपति एलन मस्क पर ठोका मुकदमा

44 अरब डॉलर समझौता रद्द
सेन फ्रांसिस्को, 13 जुलाई। सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने कहा कि उसने अरबपति उद्योगपति एलन मस्क पर 44 अरब डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण पूरा करने का दबाव बनाने की खातिर मुकदमा किया है। मस्क ने फर्जी खातों की सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को रद्द करने की घोषणा की थी। वहीं, दूसरी ओर ट्विटर ने कहा था कि वह इस सौदे को बरकरार रखने के लिए टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मस्क पर मुकदमा करेगी। ट्विटर के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया कि एलन मस्क को उनके अनुबंध दायित्वों के लिए जवाबदेह बनाने के लिए डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में मुकदमा दायर किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि मस्क ने ट्विटर और उसके शेयरधारकों के प्रति दायित्वों का सम्मान नहीं किया क्योंकि जिस अनुबंध पर उन्होंने हस्ताक्षर किए थे उससे उनके निजी हित अब सध नहीं रहे थे। मस्क ने बीते शुक्रवार को कहा था कि कंपनी ट्विटर के फर्जी खातों की संख्या के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दे सकी, जिसके चलते उन्होंने यह सौदा रद्द किया है।

अन्य ख़बरें

वित्त वर्ष 2032 तक भारत की एनर्जी स्टोरेज की आवश्यकता लगभग आठ गुना बढ़कर 411 गीगावाट घंटे हो जाएगी

Newsdesk

भारत-लक्जमबर्ग के बीच अंतरिक्ष, एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Newsdesk

यूपीआई भारत के पेमेंट इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है, आयरलैंड यूरोपीय संघ में इसकी संभावनाएं तलाशने को उत्सुक है: आईडीए आयरलैंड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading